बालोद / त्वरित ख़बरें / जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम लाटाबोड़ में दुलेश्वर निर्मलकर के घर से 9 हजार 700 रुपए नकद और 23 हजार 400 रुपए के जेवरात की चोरी हो गई। वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। दुलेश्वर सहित परिवार के सभी सदस्य पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। इस मामले में गुरुवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ बालोद थाने में धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
दुलेश्वर ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 10 बजे घर में ताला लगाकर परिवार सहित परिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम ढोरीठेमा (डौंडी) गए थे। रात 9 बजे घर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो लाइट जल रही थी। आलमारी खुली थी। आलमारी के अंदर लॉकर में रखे सोने का लॉकेट, टॉप्स, चांदी का पायल एवं नकद गायब था।

Facebook Conversations