राजनांदगांव : धान खरीदी केन्द्रों में मजदूरी के नाम से अवैध वसूली के खिलाफ नुक्कड़ सभा आयोजित करेगा। इस क्रम में आज शनिवार को शाम ०४ बजे सिंघोला बाजार एवं ०५ बजे सुरगी बाजार में नुक्कड़ सभा आयोजित की जावेगी।उल्लेखनीय है कि विधायकों के नाम ज्ञापन पर इसी मुद्दे को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। गुरूवार को डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर अपनी बात रखी थी जिस पर पूरी जानकारी लेकर अवैध वसूली के खिलाफ प्रदेश किसान संघ रूकवाने का आश्वासन विधायक ने दिया था। हस्ताक्षर अभियान के क्रम में हल्दी, भंवरमरा, सिंघोला, भोथीपार, करमतरा, नवागांव पहुंचकर प्रतिनिधियों ने इसे सफल बनाने की अपील की।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations