दुर्ग पुलिस की विशेष अभियान कार्यवाही...
दुर्ग : दुर्ग पुलिस व्दारा आपरेशन विश्वास अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु निचली बस्तियों, अटल आवास, बॉम्बे आवास में लुक छिप कर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार व नशे की सामग्री रखने वालों के विरुद्ध चेकिंग हेतु अभियान चलाया गया भिलाई नगर अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में *वैशाली नगर थाना क्षेत्रांतर्गत जवाहर नगर स्थित निचली बस्ती अटल आवास एवं बॉम्बे आवास के लगभग 90 मकानों में लुक छिप कर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार व नशे की सामग्री रखने वालों के विरुद्ध 44 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी का बल लगाकर चेकिंग की गई lअभियान के तहत मकानों की तलाशी ली गई तथा उनमें निवास करने वाले लोगो के पहचान पत्रों की चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले 18 व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट प्राप्त कर सर्च स्लिप तैयार किए गए जिनका नेफ़िस के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। अभियान कार्यवाही के दौरान अटल आवास में खड़ी लगभग 45 वाहनों को सशक्त ऐप माध्यम से चेक किया गया।

Facebook Conversations