राजनांदगांव 16 अगस्त 2022।
स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अपूर्व उत्साह के साथ गरिमामय पूर्वक मनाया गया। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक सांख्यिकी एवं संस्कृति विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।
मुख्य अतिथि मंत्री भगत ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। पुलिस उप निरीक्षक इन्द्रमन सिंह यादव ने परेड आई-टू-सी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन
राजनांदगांव, पीटीएस प्लाटून राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना महिला राजनांदगांव, एनसीसी पुरूष दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, एनसीसी महिला कमला कॉलेज राजनांदगांव, एनसीसी महिला दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, एनसीसी स्टेट स्कूल एवं एनसीसी म्यूनिसिपल स्कूल, केडेट म्यूनिसिपल स्कूल, स्काउट स्टेट स्कूल राजनांदगांव शामिल हुए। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, पदम कोठारी, कुलबीर छाबड़ा, वरिष्ठ नागरिक लीलाराम भोजवानी, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम में मंच संचालन एएसआई यातायात कमल किशोर श्रीवास्तव ने किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Facebook Conversations