अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठेंगे लोग :
त्वरित खबरे :

14 नवम्बर 2022

छुईखदान से दनिया मार्ग पर सर्वे के लिए अफसरों की मनमानी जारी है। यहां एसडीएम के आदेश के बावजूद एडीबी के अफसर मौजूद नहीं रहते। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। बीते दिनों हुए सर्वे के दौरान एडीबी के एक-दो कर्मचारी औपचारिकता निभाने के लिए पहुंचे। आधे घंटे रुकने के बाद वह वहां से चले गए।

जबकि एसडीएम ने अपनी लिखित आदेश में फारूक खान इंजीनियर की सर्वे के लिए गठित टीम में शामिल करके आदेश दिए हैं। इसके बावजूद एडीबी की ओर से दूसरे दिन भी कोई नहीं आने से सर्वे का काम नहीं हो सका।

दिनभर राजस्व टीम और किसान एडीबी के इंजीनियर का इंतजार करते रहे, किंतु एडीबी की ओर से कोई नहीं आने की वजह से सर्वे का काम शुरू नहीं हो पाया है। दनिया के किसान सुनील सिंह ठाकुर ने नाराजगी जाहिर करते हुए सर्वे आदेश का कड़ाई से पालन करवाने की मांग करते हुए शीघ्र सर्वे को पूर्ण कराने की मांग की है। वहीं किसानों की परेशानियों को देखते हुए 18 नवंबर से छुईखदान में आमरण-अनशन की चेतावनी दे दी गई है। भाजपा नेता खम्मन ताम्रकार और सुधीर गोलछा आमरण अनशन पर बैठेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations