अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 13 अगस्त 2022।

भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। शासकीय, अशासकीय व अनुदान प्राप्त शालाओं को अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों का निर्धारित तिथि तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) में पंजीकृत व अद्यतनीकृत कर ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने कहा गया है। जिसके अनुसार मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति योजना की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022 तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एवं व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप सीएस के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations