अग्रहरि भवन में कल गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जायेगा...
त्वरित खबरें :- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

शासन के प्राधिकृत अधिकारी का होगा सम्मान,,, छोड़ेंगे उत्तर प्रदेशीय वैश्य संघ

राजनांदगांव :-  प्रति वर्ष इस वर्ष भी उत्तर प्रदेशीय वैश्य संघ द्वारा10 जुलाई गुरुवार को शहर के अनामपारा घाट स्थित अग्रहरि भवन में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान सत्य नारायण की कथा-पूजा के बाद सद्गुरु की वंदना-अभ्यर्थना करते हुए सामूहिक रूप से आगत विमोचन का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।

संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी, सचिव शैलेष गुप्ता जी ने बताया कि संघ द्वारा इस वर्ष रजत जयंती वर्ष पर सम्मान समारोह, शपथ ग्रहण एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होली गुप्ता जी (चेयरमैन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या.) होंगे। अग्रहरि कसौंधन अयोध्यावासी दोसर गहोई एवं यज्ञसेनी समाज के संघ द्वारा भावभीना सम्मान दिया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर समाज के युवा-युवतियों और महिलाओं द्वारा गुरु-वंदन  गान सहित भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations