20 नवम्बर 2022
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने सोमनी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। युवाओं व ग्रामीणों द्वारा कराई जा रही इस प्रतियोगिता में शामिल हुए अध्यक्ष मुदलियार ने कहा कि अंचल में ऐसे आयोजनों की काफी महत्ता है। अलग-अलग क्षेत्र के खिलाड़ी यहां अपना हुनर आजमाते हैं।
कबड्डी हमारा पारंपरिक खेल रहा है जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर और समूह क्षमता के विकास के लिए काफी कारगर है। हमें खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। इसलिए ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की भी शुरुआत की। यह आयोजन अब विकासखंड स्तर तक पहुंच गया है। जल्द ही जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में असीम संभावनाएं हैं। खेल के क्षेत्र में भी हमारे पास हुनर की कमी नहीं है। आज कबड्डी के बड़े आयोजन होते हैं।
आईपीएल की तर्ज पर भी इसके टूर्नामेंट आयोजित होते हैं जिसे लेकर खासा उत्साह देखा जाता है। मौजूदा सरकार में खिलाड़ियों को जिस तरह का प्रोत्साहन मिल पा रहा है तय है कि आने वाले दिनों में आप ही युवाओं में से कोई कबड्डी के किसी बड़े टूर्नामेंट में किसी नामी टीम का हिस्सा होंगे। हमारे राज्य का नाम रोशन करेगा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सिंधी अकादमी बोर्ड के सदस्य अशोक पंजवानी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखीजा एनी, पवन राजपूत और विक्की साहू भी मौजूद थे।

Facebook Conversations