26 मई 2022
एक्टर Sonu Sood ने कोरोना काल के बाद से काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. अभी भी वो लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं. कोरोना महामारी के समय में Sonu Sood प्रवासी लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे. तब से ही वह लोगों की मदद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उनसे मदद मांगते रहते हैं. हाल ही में Sonu Sood ने बिहार की एक दिव्यांग बेटी की मदद की है. जो 1 किमी पैदल चलकर स्कूल जाती है. इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में जो बच्चे दिख रही है उसका नाम सीमा है. सीमा के साथ एक हादसा हो गया था, जिसके कारण इस बच्ची का पैर काटना पड़ा था. इस हादसे में एक पैर कटने के बाद भी इस बच्ची का हौंसला कम नहीं हुआ. वह एक पैर से चलकर 1 किमी पैदल स्कूल जाती है. इस बच्ची के जज्बे को सोनू सूद ने सलाम किया है. उन्होंने इस बच्ची की मदद करने का फैसला लिया है.
सोनू सूद करेंगे मदद
सोनू सूद ने बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब यह अपने एक नहीं दोनों पैरों पर कूदकर स्कूल जाएगी. टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया.
इस बच्ची का नाम सीमा है और ये बिहार के जमुई की रहने वाली है. ये बच्ची बड़े होकर टीचर बनना चाहती है. वह टीचर बनकर लोगों को शिक्षित करना चाहती हैं. सीमा 5 भाई-बहन हैं. उनके पिता मजदूरी करते हैं और मां ईट-भट्टे पर काम करती है.
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि Sonu Sood ने किसी के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. इससे पहले भी बिहार के वायरल किड सोनू कुमार की मदद की थी. सोनू ने स्कूल में एडमिशन कराने के लिए मदद मांगी थी. बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए थे. उन्होंने बच्चा के प्राइवेट स्कूल में एडमिशन करा दिया था. जिसके बाद से वो काफी खुश है.

Facebook Conversations