अब दिल्लीवाले तापमान का टॉर्चर झलने को रहें तैयार, भीषण गर्मी की हो गई भविष्यवाणी, कब बरसेंगी फुहारें?
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

नई दिल्ली: अभी तक दिल्लीवाले यूपी-बिहार की गर्मी देखकर खुद को खुशनसीब मान रहे थे, मगर अब दिल्ली खुद झुलसने वाली है. जी हां, दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी की मार पड़ने वाली है. दिल्ली का तापमान 41 पार कर चुका है और अब आसमान से आग बरसने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का अधिकतम तापमान आज और कल 42 डिग्री सेल्सियस पार रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा और अब एसी ही उनका एकमात्र सहारा बचेगा.

मौसम विभाग की मानें तो अब दिल्ली-एनसीआर में दिल्लीवालों को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान का टॉर्चर झेलने के लिए तैयार रहना होगा. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर अभी और देखने को मिलेगा. मंगलवार को दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना है. अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली का आसमान साफ रहेगा और बारिश भी हो सकती है. राहत की बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर में अभी हीटवेव जैसी स्थिति नहीं है. मतलब लोगों को अभी लू से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग की मानें तो 7 मई की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद फिर 11 और 12 मई को हल्की-फुल्की बौछार होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि आने वाले चार-पांच दिनों में दिल्ली-एनसीार के कुछ इलाकों में 43 डिग्री तक तापमान पहुंचने की उम्मीद है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations