आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राही का पंजीयन दूसरे चरण में 30 अक्टूबर तक होगा। पहले चरण में आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन करवाया है, वे सभी हितग्राही जिस भी सेंटर से अपना पंजीयन करवाया है, वे सभी उन्हीं सेंटर्स में जा कर अपने कार्ड की जानकारी ले सकते हैं। आयुष्मान कार्ड निशुल्क तैयार किया जा रहा है। इसका किसी भी प्रकार से शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सेकंड फेज में आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य च्वाइस सेंटरों में किया जाएगा।

Facebook Conversations