आयुक्त ने ली एस.एल.आर.एम. सेंटर प्रभारियों की बैठक....कचरा पृथककरण के लिये जन जागरूकता लाने दिये निर्देश....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव - स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने एवं कचरा पृथककरण के लिये जन जागरूकता लाने आयुक्त  अभिषेक गुप्ता ने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रतिदिन घर घर कचरा एकत्रित करने सतप्रतिशत यूजर चार्ज वसूली करने के निर्र्देश दिये।

निगम आयुक्त गुप्ता ने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियो से कहा कि स्वच्छता दीदीया प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर एस.एल.आर.एम. सेन्टर में कचरा पृथककरण करती है। कुछ लोगांे के द्वारा गीला एवं सुखा कचरा अलग अलग न देकर एक साथ देते है, जिससे कचरा पृथककरण में असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि कचरा पृथककरण एवं स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना है और अभियान से नागरिकों को स्वच्छता से जोडना है। इस अभियान का मूल उद्देश्य स्त्रोत पर कचरे का पृथककरण करना है। इसका मतलब घर में ही कचरे को हरा डब्बा में गिला कचरा एवं नीला डब्बा में सुखा कचरा पृथककरण किया जाए, इसके लिये लोगों को जानकारी देवे।

कचरा संग्रहण एवं पृथककरण के संबंध में सेन्टर प्रभारियों से आयुक्त ने जानकारी ली। प्रभारियों ने अपना अनुभव साझा कर जानकारी देते हुये बताया कि कुछ लोगों के द्वारा कचरा पृथक कर नही दिया जाता इसके लिये उन्हें समझाईस दी जाती है और उनके घर के सामने कचरा पृथककरण कर दिखाया जाता है। जिसका प्रभाव भी पड रहा है और लोग अलग अलग कर कचरा दे रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ गाड़ीया खराब हो गयी है, जिसे सुधराना है।

आयुक्त गुप्ता ने कहा कि घर के समाने पृथककरण कर समझाना अच्छा प्रयास है, सभी क्षेत्र के स्वच्छता दीदीयोें को यह कार्य कर लोगांे को समझाईस देना है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों से यूजर चार्ज वसूली नही हो पा रही है, हर घर से युजर चार्ज वसूली करना है क्योकि यूजर चार्ज से ही स्वच्छता दीदीयों का वेतन दिया जाता है। यह जानकारी घर घर देकर वसूली करना सुनिश्चित करे, जिससे सत प्रतिशत युजर चार्ज वसूली हो सके। उन्होंने मोटर प्रभारी सुरेन्द्र साव से कहा कि सभी खराब गाड़ीया जल्द सुधार किया जाये, इसके अलावा जिन गाड़ियों की स्पीकर खराब है, उसे भी सुधारा जाये और प्रत्येक गाड़ी में घर से कचरा निकालने संबंधी गाना बजाया जाये तथा गीला कचरा सुखा कचरा अलग अलग डब्बे में रखने एवं घर में ही कचरा पृथककरण करने संदेश भी बजाया जाये।

Image

बैठक में प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी सुश्री आयुषी सिंह, मिशन सहायक प्रभारी पवन कुर्रे, जिला समन्वयक एस.बी.एम. देवेश साहू व कीर्तन साहू सहित एस.एल.आर.एम. सेन्टर प्रभारी उपस्थित थे। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations