आवास के नाम पर ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का काम कर रही है भाजपा -चुम्मन साहू
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो राजनांदगांव

राजनांदगाव : महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगाव चुम्मन साहू ने कहा भाजपा को पिछले 4 साल में राज्य सरकार के विरोध में कोई मुद्दा मिला ही नहीं जब चुनाव को 6 माह बाकी है तब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की राजनीतिक लालसा फिर जाग उठी है और आवास के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों को बरग़ला कर अपनी राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहे है।ये वही भारतीय जनता पार्टी के लोग है जिन्होंने 15 साल तक किसानों को बोनस के नाम पर ठगने का काम किया और अब आवास के नाम पर राजनीति कर छत्तीसगढ़ के भोले भाले ग्रामीणों को फिर दिगभ्रमित करने का काम कर रही है।जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता भीड़ दिखाने और अपना नंबर बढ़ाने के लिए आवास के नाम पर राजनीति कर रहें है, इनके द्वारा ग्रामीणों को प्रलोभन दिया जा रहा है की रायपुर विधानसभा घेराव में जाने पर आपको आपका अवास मिलना निश्चित है जबकि ऐसा संभव नहीं है।जनता अब इनके मंसूबों को समझ चुकी हैं और हितग्राही की सूची में नाम होने पर ग्रामीणों को आवास निश्चित मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी के नेता आवास के नाम पर खोखली राजनीति करना बंद करे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations