13 /4/2023
राजनांदगांव। कौरिनभाठा मे भाजपा उत्तर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री सरस्वती यादव के नेतृत्व में कौरिन्भांठा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 वार्ड नंबर 44 एवं 45 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।जिसमें ममता हरिहारनो , दीपिका ठाकुर , जमुना रामटेके , चंद्रशिला शिंदे, लीला चौहान बहनों का सम्मान साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू , जिला महामंत्री पारुल जैन , उत्तर मंडल अध्यक्ष सरस्वती यादव , महामंत्री मुनेश्वरी साहू ,सरिता उइके ,गीता साहू ,आभा श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Facebook Conversations