आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को श्रेष्ठ परेड का प्रथम पुरस्कार
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित परेड में श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को प्रथम एवं नगर सेना महिला बल राजनांदगांव को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। अनआम्र्स प्लाटून वर्ग में डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर (नेवल) ने प्रथम एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (नेवल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों की प्रस्तुति को मिला प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जेएलएम गायत्री विद्यापीठ द्वारा ये देश है वीर जवानों का... जागा हुआ भारत है ये..., नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री द्वारा हम भारत की बेटी...यह हिन्द की सेना..., एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री द्वारा ये गुजरने वाली हवा..., पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य नाचा गम्मत शैली, नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी द्वारा ये नया हिन्दुस्तान है... माँ तुझे सलाम..., जेएमजे पब्लिक स्कूल द्वारा तेरा हिमालय आकाश छू ले... देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें समारोह में नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को द्वितीय तथा जेएलएम गायत्री विद्यापीठ व जेएमजे पब्लिक स्कूल के बच्चों को प्रस्तुति को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations