आज महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें कीमत !!
त्वरित ख़बरें:- Today Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है. घरेलू बाजार में आज यानी 13 जुलाई को सोने की कीमत में 160 रुपये और चांदी की कीमत में 669 रुपये का इजाफा हुआ है.

Gold-Silver Price Today: आज महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Feedback

Gold Rate Silver Price Today 13 July 2021: सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद मंगलवार को दिल्ली के घरेलू बाजार में कीमतों में इजाफा हुआ. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक आज सोने की कीमत में 160 रुपये और चांदी की कीमत में 669 रुपये का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने (Gold) का भाव 48006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं,  999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी की कीमत भी बढ़कर होकर 69254 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई

Today Gold Rate: सोने-चांदी का आज यानी 13 जुलाई का रेट 

सोमवार को क्या रही सोने-चांदी की कीमत

सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की कीमतों में फिसलन के साथ हुई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. घरेलू बाजार में 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 47846 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं, 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी की कीमत भी कम होकर 68585 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं. 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations