आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन आयोजन में नवाज खान का जोरदार स्वागत
त्वरित ख़बरें/छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

छुरिया – ब्लॉक मुख्यालय छुरिया के आदिवासी अंचल एवं ग्राम पंचायत खोभा के आश्रित ग्राम जैतगुडरा में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी ध्रुव गोंड महासभा ओराडबांध अध्यक्ष मदन नेताम ने की, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री चुम्मन साहू,हरदेव कतलाम,लादूराम तुमरेकी, शेरसिंह गोड़िया, जोगीराम कुमरे, राजकुमारी सिन्हा, सुरेश कुमार उइके, विजय कुमार ओटी,भारत लाल ओटी, हेमंत यादव,रेवाराम लाडेकर,अमित अग्रवाल, चंद्रभान कोर्राम, सुनील लारोकर,विराजमान थे,


नागरिक अभिनंदन का आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र खोभा तहसील छुरियां द्वारा किया गया था, जहां छुरिया तहसील के ग्राम आंको, खडखड़ी, जोब, मरका कसा,कटेंगा, खोभा, पैरीटोला, गोपालपुर, बजरंगपुर, भेजराटोला, पेंड्री, पंडरापानी, बिचारपुर, ग्वालदंड, किडकाडी,चारभाठा, भर्रीटोला, मासुलजोब, मोरकुटुंब, ब्राम्हणटोला, एवं जैतगुरडा सैकड़ो आदिवासी महिला पुरुषो ने शिरकत की,


 


ज्ञात हो कि बीते दिनों ब्लॉक मुख्यालय छुरिया में विशाल कंवर समाज एवं किसान महा सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे थे, आयोजन में 12 हजार से अधिक आदिवासी कंवर समाज एवं किसान कार्यक्रम में पहुचकर आयोजन को सफल बना दिया था, इसी आयोजन की जिम्मेदारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने ले रखी थी, जो अपने समर्थको के साथ दिन रात एक कर विशाल कंवर समाज एवं किसान महा सम्मेलन को सफल कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का खास होना साबित कर दिया था, उक्त आयोजन के भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारी गदगद हो गए थे, और बैंक अध्यक्ष नवाज खान द्वारा की गई सभी मांगो पर एक के बाद एक घोषणा भी कर दिया,


बैंक अध्यक्ष नवाज के मांगो में एक मांग आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की भी रही जो बहुप्रतीक्षित मांग थी, कि आदिवासी अंचल के ग्राम जैतगुडरा में समाज का एक बड़ा भवन बने जहाँ समाज द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक संगोष्ठी एवं मेला का आयोजन किया जाता है,


जिसके लिए समाज के तरफ से नवाज खान द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 20 लाख की मांग मांग किया गया, जिसकी सहमति प्रदान करते हुए एवं मुख्यमंत्री बघेल द्वारा यह कहते हुए कि नवाज ने समाज के भवन के लिए 20 लाख की मांग की है, मै 30 लाख देता हू, कहकर घोषणा कर दी,


उसी खुशी का इजहार एवं धन्यवाद ज्ञापित करने आदिवासी समाज तहसील छुरिया के द्वारा नागरिक अभिनंदन का आयोजन कर बैंक अध्यक्ष नवाज खान का भारी उत्साह और उमंग और बाजेगाजे के साथ जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया,


नागरिक अभिनंदन आयोजन को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष  नवाज खान ने कहा कि 22 साल पहले एक और आदिवासी मम्मेलन कराये थे, और इसी जैतगुडरा बुढादेव प्रांगण में मुझे 2 लाख रुपया के स्वीकृति करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था, फिर भाजपा के 15 साल के सरकार में इस बुढादेव के लिए भाजपाइयो ने एक फूटी कौड़ी भी नहीं दिया, और आज फिर कांग्रेस की जनहितैषी, किसान हितैषी, आदिवासी हितैषी भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने आपके हमारे मानव समाज के आशिर्वादक बुढादेव प्रांगण में आदिवासी भवन बनाने के लिए 30 लाख की घोषणा एवं स्वीकृति देकर ये साबित कर दिया है कि छ.ग. की भूपेश बघेल सरकार आदिवासियो की किसान की कितनी चिंता करते है, भूपेश बघेल की सरकार में हर वर्ग खुश है समृद्ध है, लेकिन भाजपा वालो को आदिवासियो व किसान की ये खुशी और समृधि देखि नहीं जा रही है, नवाज खान ने आयोजन में शामिल आदिवासी समाज से 2023 के विधानसभा में फिर से भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार बनाने का अपील किया,  

आदिवासी ध्रुव गोंड महासभा ओराडबांध के अध्यक्ष मदन नेताम ने अपने उद्बोधन में नवाज खान की जमकर प्रशंसा करते हुए नवाज खान जिंदाबाद के नारे भी लगवाते हुए उन्हें 30 लाख की घोषणा करवाने के लिए धन्यवाद यापित किया, आयोजन को जिला महामंत्री कांग्रेस चुम्मन साहू, लादूराम तुमरेकी, सेरसिंह गोड़िया, राजकुमारी सिन्हा, ने भी संबोधित किया, स्वागत उद्बोधन सरपंच ग्राम पंचायत खोभा, ने किया एवं मंच संचालन कवी दिनेश कुरेटी ने किया,

YOUR REACTION?

Facebook Conversations