राजनांदगांव। विगत दिनों बैठक गोड़वाना भवन रामकृष्ण में रखी गई बैठक मेें निर्णय लिया गया है कि दिनांक २०/०८/२०२५ को आदिवासी अमर वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थान पद्म श्री गोविंद राम निर्मलकर आडोटोरियम राजनांदगांव में रखी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह जी अध्यक्ष विधानसभा छ.ग. शासन होगें। कार्यक्रम बहुत विशेष गणमान्य उपस्थित हेतु आमंत्रण किया गया है। समारोह के पूर्व रैली भी निकाली जायेगी। कार्यक्रम में बेमेतरा, कवर्धा (कबीरधाम), खैरागढृ, मोहला-मानपुर,बालोद, दुर्ग के प्रतिष्ठित सामाजिक बंधु पधारेगेें। इस कार्यक्रम में जिले के आदिवासी, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, पार्षद, सरपंचो को जिले के आदिवासी समाज को आमंत्रण सम्मान किये जाने हेतु किया गया है। युवा प्रभाग युगल किशोर रैली का प्रभार सौपा गया है। महिला प्रभाग जिलाअध्यक्ष पुष्पा उईके को सम्मान समारोह विशेष व्यवस्था हेतु कार्यभार सौपा गया है। कार्यक्रम सुबह ९ बजे से संध्या ५ बजे तक अत: अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया गया। रीलो नृत्य में सिहावा से एवं डान्स गाना हेतु ममता शिन्दे को आमंत्रित किया गया है।

Facebook Conversations