आधुनिक जीवन से उपजे तनाव से पार पाने,असाध्य रोगो से बचाव के लिए योग जरूरी : हेमिन लाउत्रे
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव-  पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमिन लाउत्रे ने विश्व योग दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं  देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नवें संस्करण को वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है। बहुत साफ है कि भारत की प्राचीन और समृद्ध परंपराओं से पोषित योग ने अब वैश्विक स्तर पर समग्र स्वास्थ्य की एक ऐसी पद्धति के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर ली है, जो न सिर्फ तन और मन के संतुलन तक सीमित है।

 बल्कि, इस पद्धति में आधुनिक जीवन शैली से उपजे तनाव से पार पाने, असाध्य रोगों से बचाव और दुनिया को स्वस्थ और बेहतर जीवन के माध्यम से एकजुट करने की शक्ति भी है। पहली बार यह 21 जून 2015 को मनाया गया था। इसकी नींव भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग से संबंधित एक प्रभावशाली भाषण के साथ रखी गई थी। उसी के बाद से 21 जून को वर्ल्ड योगा डे घोषित किया गया था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations