18 अप्रैल 2023
राजनांदगांव । संभाग स्तरीय आधार कार्यशाला का आयोजन आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यशाला में यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) एवं चिप्स कार्यालय के अधिकारियों द्वारा संभाग अंतर्गत कार्यरत आधार सुपरवाईजर एवं ऑपरेटर्स को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में यूआईडीएआई के अनीस एवं रजिस्ट्रार कार्यालय चिप्स रायपुर के हर्ष कुमार, श्री नीलेश सोनी, महेेन्द्र तथा ईडीएम दुर्ग श्रुति अग्रवाल, ईडीएम राजनांदगांव सौरभ मिश्रा, ईडीएम बालोद इंद्रजीत उपस्थित थे। कार्यशाला में आधार कार्ड पंजीयन एवं सुधार के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। उनके जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आधार संचालकों को समय-समय पर जारी यूआइडीएआई के नियमों एवं संशोधनों की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में आने वाले समय में इन-हाऊस मॉडल के तहत केन्द्र संचालन के संबंध में बताया गया। कार्यशाला में संभाग के सभी जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों द्वारा नये नियमों का पालन करने तथा नियमानुसार कार्य करने की बात कही गई। कार्यशाला का संचालन सीएससी राजनांदगांव श्री आशीष स्वर्णकार ने किया। प्रशिक्षण में राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद एवं कबीरधाम जिले के आधार केन्द्र संचालक उपस्थित थे।

Facebook Conversations