91 वर्ष की वृद्ध महिला ने किया मतदान अनुपस्थित श्रेणी के मतदाताओं के लिए मोबाईल यूनिट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा बनी मददगार
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

         मोहला 19 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान करने की दी गई सुविधा से मतदान करना कारगर साबित हो रहा है।  वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र औंधी के ग्राम पंचायत सरखेड़ा के 91 वर्षीय वृद्ध महिला हिरई बाई ने मोबाइल यूनिट के माध्यम से मतदान किया। मतदान करने के उपरांत उत्साहित वृद्ध महिला ने कहा कि मतदान करना वास्तव में एक सुखद अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल यूनिट के माध्यम से मतदान करने की दी गई सुविधा से उन्होंने बिना किसी परेशानी के मतदान किया है।

Image

        उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में जाकर लंबी कतार में खड़ा होकर मतदान करना उनके जैसे उम्र के लिए बड़े परेशानी होती है। उन्होंने अपनी बहू की मदद से मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations