58 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डी पुरंदेश्वरी के सामने भाजपा का दामन थामा
त्वरित ख़बरें - कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका

भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी संगठन को मजबूती देने इन दिनों बस्तर में ही डेरा जमाए हुए है। बुधवार को डी पुरंदेश्वरी बीजापुर पहुंचीं। यहां पूर्व नपं उपाध्यक्ष एवं महामंत्री लव कुमार नायडू, व्यापारी संघ के अध्यक्ष समेत 58 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डी पुरंदेश्वरी के सामने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रभारी ने सभी का स्वागत किया। 58 कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि यह भाजपा के प्रति लोगों में विश्वास है। इसलिए CG में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामे हैं।  

उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिणाम से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। जनता यह विश्वास कर चुकी है कि देश का नेतृत्व भाजपा से बेहतर कोई नहीं कर सकता और जनता के आशीर्वाद से 2023 में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनकर रहेगी। प्रदेश प्रभारी का कहना था कि इस बार वह तीन जिलों के प्रवास पर थीं। जल्द ही बस्तर संभाग के बाकी जिलों में भी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

छत्तीसगढ़ियों से किए 36 वादे निकले झूठे- पुरंदेश्वरी
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 36 वादे जो छत्तीसगढ़ियों से किए थे वे झूठे थे। हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाए थे। लेकिन शराबंदी का वादा भी पूरा नहीं हुआ। महिलाएं त्रस्त हैं, परिवार तबाह हो रहे हैं। विकास की आड़ में सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। चाहे वो रेत हो या अन्य मायनिंग। झूठे वादे प्रदेश के मुख्यमंत्री करते हैं। उन्होंने पांच लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया था।

लेकिन विधानसभा में असलियत सामने आ गई। उन्होंने स्वीकार किया कि पांच लाख नहीं 29 हजार ही रोजगार दे पाए। आदिवासियों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते कहा कि क्रॉस फायरिंग में कोई आदिवासी मारा जाता है, बाद में पूछताछ होती है तो पता चलता है कि वह निर्दोष था। जनता अब कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations