500 रूपये में मिलेगा गैस सिलेंडर मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार ने कहा....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

500 रूपये में मिलेगा गैस सिलेंडर मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार ने कहा....

छत्तीसगढ़ में जल्दी रसोई गैस 500 रूपये में मिलेगा। बीजेपी में विधानसभा चुनाव से पहले जारी अपने संकल्प पत्र घोषणा पत्र में यह वादा किया था राज्य सरकार अपनी इस वादे को अगले कुछ महीनो में पूरा कर सकती है। इस बात के संकेत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक दिन पहले हुए भाजपा की विस्तारित कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए दिया है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ की सत्ता में बीजेपी की वापसी में महतारी बंधन योजना का बड़ा योगदान माना जा रहा है।बीजेपी में विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को सालाना 12000 रूपये देने का वादा किया था। विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट दिया यही वजह है, कि सत्ता में आने के कुछ महीने के भीतर ही भाजपा ने अपना यह वादा पूरा कर दिया। राज्य की महिलाओं को योजना के तहत अब 5000 रूपये मिल चुका है।

आप बीजेपी निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है पार्टी का लक्ष्य राज्य और केंद्र के बाद शहर और गांव की सत्ता हासिल करना है। ऐसे में भाजपा अपनी घोषणा पत्र में किए वादों में से कुछ को इस वर्ष के अंत में होने वाले पंचायत और निकाय चुनाव से पहले पूरा कर सकती है बीजेपी कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम साहब ने पदों पर अमल करने को लेकर संकेत दिया है।

बता दे कि भाजपा के वादों में ₹500 में रसोई गैस देना भी शामिल है। हालांकि यह योजना का लाभ राज्य के कुछ खास लोगों को ही मिल पाएगा, क्योंकि बीजेपी ने गरीब परिवार की महिलाओं के लिए यह वादा किया है इस वजह से माना जा रहा है कि इस योजना का लाभ केवल बीपीएल परिवार की महिलाओं को ही मिल पाएगा। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार अगले कुछ महीनो में दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना भी शुरू कर सकती है इस योजना के तहत भाजपा ने हर साल 10हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। विष्णु देव साय सरकार को सत्ता में आए 6 महीने हुए हैं लेकिन इतने ही समय में राज्य सरकार अपने कई वादे पूरे कर चुकी है। इनमें विवाहित महिलाओं को 1000 रूपये मिला देने के साथ धान का पुराना बकाया बोनस देने का वादा शामिल है। इस वर्ष धान की खरीदी भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मन से 3100 रुपए प्रति क्विंटल में की गई है। इस तरह तेंदूपत्ता संग्रह की मजदूरी बढ़ाई जा चुकी है। पीएससी घोटाला जांच के लिए सीबीआई को सौप जा चुका है। पीएससी की भर्ती परीक्षा में सुधार के लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। श्री राम लला दर्शन योजना सहित कुछ और वादे पूरे किए जा चुके हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations