5 वार्डो के लिए कमला कालेज में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियो ने वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताया
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

कृष्णपुरी गोस्वामी का आयुष्मान व्यय वंदन कार्ड तथा मोर संगवारी योजना में देवसिंह राजपूत को विवाह प्रमाण पत्र मिलने पर शासन का जातया आभार

राजनांदगांव 14 मई। सुशासन तिहार अंतर्गत निगम सीमाक्षेत्र में प्रथम चरण के तहत आयोजित शिविर में शिकायातो एवं मांगो संबंधित प्राप्त आवेदनों का समाधान कर उन्हें जानकारी देने वार्डो के लिए समाधान शिवर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों का समाधान बता रहे है तथा नये आवेदन भी प्राप्त किये जा रहे है। इसके अलावा हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। शिविर में महापौर, निगम अध्यक्ष, आयुक्त सहित पार्षद उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने वार्डवासियो को प्रेरित कर रहे है।

आज कमला कालेज में वार्ड नं. 20,21,22, 44 व 45 के लिये आयोजित शिविर में वार्डवासियो को उनका समाधान बता योजना का लाभ दिया गया। शिविर में महापौर परिषद के सदस्य शैकी बग्गा व राजा माखीजा, वरिष्ट पार्षद शिव वर्मा व शेखर यादव संबंधित वार्ड के पार्षद कुलेश्वर धु्रव, श्रीमती प्रियंका पंकज कुंजरेकर, सेवक राम उईके, डुरेन्द्र साहू तथा पार्षद अमित कुशवाहा, पूर्व पार्षद विजय राय व मुकेश ध्रुव उपस्थित होकर वार्डवासियो को अपनी समस्या संबंधी समाधान जान शासन की योजनाओ का लाभ लेने अपील किए। अतिथियों ने विभागीय स्टाल का निरीक्षण कर जानकारी लिए एवं गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कर नवजात शिशुओ का अन्नप्राशन कराया।

समाधान शिविर में आज संबंधित वार्ड के हितग्राहियो को अतिथियो ने वर्षा साहू, चित्ररेखा गोड, मनीषा साहू, जीवनलाल साहू, लेमेश्वरी बाई, डिलेश्वरी अनिल सिन्हा व सरोज सिन्हा को राशन कार्ड, ज्योति बाई, उषा साहू, नितेश ज्ञान चंदानी, पिंकी ढीमर, ओमकार, दीपिका ठाकुर, सुनील मार्टिन को श्रम कार्ड तथा आयुष्मान वय वंदन कार्ड के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के कृष्णपुरी गोस्वामी, बी.कृष्ण मेमन व सावित्री मेमन को आयुष्मान कार्ड एवं मोर संगवारी योजना के तहत तुलसीपुर निवासी देवसिंह राजपूत को आय प्रमाण पत्र व विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा समाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत नारद कुंजाम व सुशीला श्रीवास को वृद्धा पेंशन हेतु स्वीकृति पत्र दिया गया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत किशोरी बालिकाओ को महिला एवं बाल विकास की ओर से निःशुल्क सेनेटरी नेपकीन का वितरण किया गया।

शासन की योजनाओ का लाभ लेकर हितग्राही लोग सुशासन तिहार के लिए शासन का आभार व्यक्त कर रहे है। उनके द्वारा कहा गया कि हमारे वार्ड का शिविर लगाकर हमे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड का वितरण किया गया, जिसके लिए हमे भटकना नही पड़ा। कौरिनभाठा निवासी  कृष्णपुरी गोस्वामी ने कहा कि शिविर में मुझे 70 वर्ष से अधिक उम्र वाला आयुष्मान कार्ड मिला जिससे मैं 5 लाख तक अपना ईलाज करा सकता हूॅ। वही मोर संगवारी योजना का लाभ लेकर विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर देवसिंह राजपूत ने कहा कि मुझे आसानी से विवाह प्रमाण पत्र मिल गया, जिसके लिए मुझे निगम का चक्कर लगाना नही पड़ा। उन्होने मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी का सुशासन तिहार आयोजित करने के लिए धन्यवाद देकर योजना का लाभ देने आभार व्यक्त किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations