4 सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान की महिलाएं पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ .रमन सिंह  के पास
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव - जिले सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों हड़ताल की बयार देखी जा रही है जिस संघ को देखो वही अपनी मांग को लेकर हड़ताल में बैठने को तत्पर है लेकिन प्रदेश सरकार को इन कर्मचारियों से कोई सरोकार नहीं है की इनके घर में चूल्हा जले ना जले कोई फर्क नहीं पड़ता सरकार को अपने में ही मदमस्त है।

जहां एक और पंचायत सचिव 1 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं वही अब बिहान की महिलाएं भी अपनी अपनी मांगों को लेकर पूर्व सीएम डॉक्टर रमन से मिल रही हैं तो वही हड़ताल पर भी बैठी हुई है इसी संदर्भ में रविवार को जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी की अगुवाई में बिहान की महिलाएं बड़ी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक डॉ रमन सिंह से मिलकर अपने 4 सूत्री मांगों को उनके आगे रखा और कहा कि हमारी मांगे जायज है इसे पूरा करने में सहायता करें बिहान की महिलाओं का कहना है किहम छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सभी( PRP FLCRP RBK ) सक्रिय महिला कृषि मित्र पशुसखी एवं बैक मित्र हम सभी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से काम कर रहे है हमारे द्वारा जनपद जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर पर काम कर रहे है जिसमें महिला स्व सहायता समूह गठन समूह आजीविका गतिविधी जैविक कृषि गौठान चारागाह बाडी विकास मनरेगा अभिसरण बीमा के साथ-साथ शासन द्वारा समय में काम कराये जा रहे है सर्वे एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन भी हमसे ही करायी जाती है इसमें हम सभी कैडर्स और सभी साथी 24 घंटे सेवा देते है यहां तक हमे रविवार की छुट्टी भी नहीं देते है। रविवार को भी हमसे ही काम कराये जाते है इसमे हम सभी कैडर्स अपने मानदेय से संतुष्ट नहीं है क्योंकि जिस तरह हम अपने मूल साथी के साथ अन्य दिये गये कार्यों को भी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करते है उस हिसाब से मानदेय नही दिया जा रहा है पूर्व में मानदेय बढ़ाने की बात कही गई थी किंतु आज तक मानदेय नही बढ़ाया गया है चूंकि हम दुसरे जिले एवं बाहर से आकर काम कर रहे है और मकान किराया, पेट्रोल खर्चा( टी०ए०डी०ए० )भी नही दिया जाता है जिससे हम संतुष्ट नही है भविष्य के मंहगाई को देखते हुए सभी कैडरो का मानदेय इस समय से दिया | प्रमाण पत्र (2) नियमिती किया जावे (3) प्रति माह मानदेय भुगतान कैडर का विवरण वर्तमानदेय( PRP FLCRP RBK )सकिय महिला चार सूत्रीय मांग (1) नियुक्ति (4) वेतन वृद्धि । सहित मांगों को लेकर राजनांदगांव जनपद अध्यक्ष की अगुवाई में बिहान की महिलाएं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से अपनी पीड़ा को व्यक्त किया तो वही दूसरी तरफ मोहला मानपुर जिला की महिलाएं मानपुर के चौक में हड़ताल पर बैठी हुई हैं उनका कहना है कि आज के दौर में इतना मानदेय से घर नहीं चल सकता जनपद तो हमें 24 घंटे काम कराती है लेकिन मानदेय के समय केवल ठेंगा ही दिखाती है मानपुर क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती चंद्र कली साहू ने बताया कि वर्तमान में बिहान की लगभग 500 महिलाएं कार्यरत हैं वह सभी हड़ताल पर बैठी हुई हैं हमारी मांगे जायज है शासन को इसे पूरा करना चाहिए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations