नई दिल्ली २० अप्रैल
एमपी के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर के कोठी गांव में नर्मदा नहर में नहाते समय 4 बच्चियां डूब गईं। बताया जा रहा है कि पहले एक बच्ची का पैर फिसला, उसे बचाने के लिए तीन और सहेलियां पानी में कूद गई। इससे चारों की मौत हो गई। 5वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्चियां खरगोन-बड़वानी के आदिवासी वन ग्रामों से थीं और कोठी में साध्वी ऋतम्भरा के परमशक्ति पीठ आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

Facebook Conversations