28 लाख की जनसंख्या के लिए सिर्फ 365 बसों का हो रहा संचालन, 600 के टेंडर पर सिर्फ 117 बसों की आपूर्ति
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जनसंख्या बढ़ते जा रही है। हाल ही में आई रिपोट के अनुसार भोपाल की जनसंख्या 28 लाख काे पार कर चुकी है। वहीं इतनी संख्या के हिसाब से शहर में लोक परिवहन सेवाओं का अभाव है। जिसके कारण बसें हो या फिर कोई और वाहन ओवरलोड चल रहे हैं।

Image

भोपाल के 22 मार्गों पर नगर निगम द्वारा 28 लाख की जनसंख्या के लिए सिर्फ 365 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 291 डीजल और 77 सीएनजी बसें शामिल है। वहीं इंदौर में 32 लाख की जनसंख्या में लिए 700 बसें चलाई जा रही है। बसों की संख्या कम होने से ओवर लोडिंग बढ़ गई है।

बता दें कि नगर निगम द्वारा बीते दो साल पहले 300 डीजल बसों की खरीदी के लिए टेंडर जारी किया गया। वहीं पिछले साल 300 सीएनजी बसों के लिए टेंडर जारी हुआ था, लेकिन अब तक केवल 77 सीएनजी और 40 डीजल बसों की ही आपूर्ति की गई है। सड़क पर यदि अभी 600 बसें उतर जाएं, तो शहर में यात्रियों को आवागमन के दौरान सहूलियत होगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations