27 साल बाद कामधेनु विवि के 14 दैवेभो कर्मचारी नियमित हुए...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाई| कामधेनु विश्वविद्यालय में वर्ष 1997 से बतौर दैनिक वेतन भोगी कर्मी काम रहे 14 कर्मचारियों को नियमित किया गया है। अभी ये तीन साल तक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे। इस दौरान उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दी जाने वाली सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार द्रौपदी, अशोक कुमार साहू, कुमारी बाई, दयाराम यादव, बुड़ूराम यादव, विष्णु प्रसाद साहू, ठिकोराम यादव, घनश्याम यादव, बिसोबाई साहू, मनबोध यादव, मुखो यादव, नंदकुमार यादव, बृजलाल धोबी और लेबानो यादव को दैनिक वेतन भोगी से नियमित किया गया है। कुलसचिव डॉ. आरके सोनवाने ने बताया कि इनके दस्तावेजों में कुछ कमियां थी, इसकी वजह से पहले इनका नियमितिकरण नहीं हो पाया था। इस पर यह सभी हाईकोर्ट चले गए थे। वहां से आदेश आने के बाद इनका नियमितिकरण किया गया है। इन कर्मचारियों को 17 जून 2021 से नियमित किया गया है। बता दें कि ये दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितिकरण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। मामला हाईकोर्ट तक चला गया था, वहां से निर्णय पर नियमित किए गए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations