20 मई से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन :
त्वरित खबरे :

12 मई 2023

राजनांदगांव। संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 20 मई से ग्राम कुसमी (पलारी)में किया जा रहा है।  भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह सुपुत्र स्व. ओम प्रकाश एवं सुपुत्री स्व. लुकेश्वरी की स्मृति में होगा।इसके कथा व्यास पूज्या दीदी जी सोनम तिवारी केशला, खरोरा होंगे। परायणकर्ता पंडित गोपेश्वर प्रसाद तिवारी बेल्दार सिवनी होंगे। कथा प्रसंग के तहत 20 मई को कलश यात्रा ,वेदी पूजन, गोकर्ण कथा 21 मई को परीक्षित जन्म, सुखदेव जन्म ,सृष्टि उत्पत्ति, 22 मई को चौबीस अवतार कथा, सती चरित्र ,ध्रुव चरित्र ,23 मई को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, 24 मई को राम कथा , कृष्ण जन्मोत्सव, 25 मई बाल लीला ,गोवर्धन पूजा, रासलीला ,26 मई मुचकुंद कथा, रुक्मणी मंगल विवाह ,27 मई सुदामा चरित्र ,परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा ,28 मई को गीता ज्ञान, हवन, सहस्त्रधारा ,महा आरती के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम का प्रवचन कथा  प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम तक होगा। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations