15 मार्च 2023
दुर्ग/सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च 2023 तक कर दी गई है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 अप्रैल के बाद होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में बुलाया जाएगा। इस साल की सेना भर्ती के लिए पहला और आखरी ऑनलाइन पंजीकरण का मौका है। आइंडियन आर्मी की वेबसाइट खुली रहेगी। एक डेस्क भी स्थापित किया गया है।अधिक जानकारी और किसी भी समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771.2965213 पर संपर्क करें।

Facebook Conversations