2 रुपए से भी कम के स्टॉक ने बनाया करोड़पति, इंतजार का जबरदस्त फायदा
त्वरित ख़बरें - शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं,

2 रुपए से भी कम के स्टॉक ने बनाया करोड़पति, इंतजार का जबरदस्त फायदा

शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं, जिसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) है। इस कंपनी के स्टॉक ने 20 साल में 1.51 रुपए से 972.20 रुपए तक का सफर तय किया है।  

कब कितनी बढ़ी कीमत: साल 2001 में 28 नवंबर के दिन केमिकल कंपनी आरती इंडस्ट्रीज के स्टॉक की कीमत 1.51 रुपए थी। अब ये बढ़कर 972.20 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर हो गई है। इस अवधि में लगभग 650 गुना बढ़ गया है। हालांकि, पिछले एक महीने से ये स्टॉक बिकवाली के दबाव में है। 

पिछले एक महीने में, आरती इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 1021 रुपए से गिरकर 972.20 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर आ गई है। इस अवधि में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले 6 महीनों में, आरती इंडस्ट्रीज के शेयर लगभग 832 रुपए से बढ़कर 972.20 रुपए प्रति स्टॉक के स्तर पर पहुंच गए हैं।  ये लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। पिछले एक साल में, यह रासायनिक स्टॉक 567 रुपए से 972 रुपए के स्तर तक बढ़ गया है। इस दौरान लगभग 71 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

पिछले 5 साल में, आरती इंडस्ट्रीज के स्टॉक का भाव 181.28 रुपए से बढ़कर 972.20 रुपए के स्तर तक बढ़ गया है। इस अवधि में लगभग 435 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह, पिछले 20 साल में, यह मल्टीबैगर स्टॉक 1.51 रुपए से बढ़कर 972.20 रुपए हो गया है। इस अवधि में लगभग 65,000 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

कितनी बढ़ गई रकम: अगर निवेशक ने 6 महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया है, तो उसकी रकम आज 1.16 लाख रुपए हो गई होगी। निवेशक ने एक साल पहले 1 लाख रुपए की रकम लगाई है तो निवेशक को 1.71 लाख रुपए मिलेंगे।

इसी तरह, किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया है, तो उसकी रकम 5.35 लाख रुपए हो गई है। इसी तरह, निवेशक ने 20 साल पहले 1 लाख का निवेश किया था तो उसकी रकम 6.50 करोड़ रुपए हो गई होगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations