15 दिसम्बर को जेवरा में होगा विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन
त्वरित ख़बरें

बेमेतरा 14 दिसम्बर 2023 - खेल एवं युवा कल्याण विभाग बेमेतरा द्वारा विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का एकदिवसीय आयोजन शा.उ.मा.वि जेवरा में 15 दिसम्बर 2023 को किया जावेगा। महिला खेलकूद प्रतियोगिता में वर्ग आयु 09-18 तथा 18 से 35 वर्ष के महिला खिलाड़ी भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स 100 मी. 400 मी, तथा गोला फेंक, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, रस्साकशी कुल 10 खेल शामिल है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निर्धारित पात्रता प्रपत्र अनिवार्य है। अतः समस्त प्रतिभागी प्रतियोगिता स्थल में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होवें। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल अधिकारी  नागेश्वर तिवारी के मो.नं. 9131908575, अमोल सिंह सलाम मो. नं. 7987795278, जेवरा विद्यालय प्राचार्य  एम आर ध्रुव मोनं. 9406070183 एवं व्यायाम शिक्षक  मृत्युंजय शर्मा मोनं. 9098614009 पर संपर्क कर सकते है। प्रतियोगिता प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगा, समस्त प्रतिभागियों को समय पर उपस्थिति होना अनिवार्य है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations