21 नवम्बर 2022
राजनंदगांव : जिला साहू संघ व युवा प्रकोष्ठ साहू द्वारा साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 11 दिसम्बर को किया जा रहा है। इसके लिए युवक- युवतियों का बायोडाटा संकलन किया जा रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। इच्छुक युवक-युवती सामाजिक पदाधिकारियों से संपर्क सूत्र युवा प्रकोष्ठ संयोजक डिकेश साहू 99074-77712,तुषार साहू 97701-26208, तुका राम साहू 99264 -29743 से सम्पर्क कर जीवन साथी (सामाजिक दर्पण) पत्रिका के सहभागी बन सकते हैं।
जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू,महामंत्री नीलमणी साहू व युवा प्रकोष्ठ संयोजक डिकेश साहू ने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सामूहिक आदर्श विवाह साहू समाज की देन है। विगत कई वर्षों से युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। युवक-युवतियों का बायोडाटा संकलित करके 11 दिसम्बर को आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन मे सामाजिक दर्पण पत्रिका का 11 दिसम्बर को विमोचन होगा।

Facebook Conversations