1. रायपुर VVIP कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक अलर्ट: 2 सितंबर को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक दुर्ग से भारी वाहनों की एंट्री बंद, कई रूट डायवर्ट
त्वरित खबरें :- नेहा साहू रिपोर्टिंग

दुर्ग। रायपुर में 2 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। कार्यक्रम के दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। जाम और यातायात व्यवस्था को देखते हुए अलग-अलग स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

इन मार्गों से किया जाएगा भारी वाहनों का डायवर्जन

राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहन अंजोरा से डायवर्ट किए जाएंगे। इन वाहनों के लिए रूट रहेगा:

अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → मचांदुर → गाड़ाडीह → मर्रा → फुंडा → पाटन → तरीघाट → रायपुर

वहीं बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंडा से डायवर्ट किया जाएगा। इनका रूट होगा:

अंडा → रिसामा → मचांदुर → गाड़ाडीह → मर्रा → फुंडा → पाटन → तरीघाट → रायपुर

मध्यम और छोटे वाहनों के लिए अलग रूट

सिरसा गेट चौक से मध्यम एवं छोटे वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इनके लिए निर्धारित मार्ग है:

सिरसा गेट चौक → अंडर ब्रिज → सिरसा कला → औरी → अमलीडीह → मोतीपुर → पाटन → तरीघाट → रायपुर

धमधा और अहिवारा से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन

धमधा/अहिवारा की ओर से आने वाले वाहनों को भी निर्धारित डायवर्सन रूट का उपयोग करना होगा:

अहिवारा → मुरमुंदा चौक → ओटेबंद → गुधेली → बाना → कंकारका → पाथर्डीह → उरला (रायपुर)

BSP और ट्रांसपोर्ट नगर से भारी वाहनों पर रोक

यातायात पुलिस ने बताया कि BSP प्लांट तथा हाथखोज/ट्रांसपोर्ट नगर से भी 2 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारी वाहन रायपुर की ओर नहीं जाएंगे।

कुम्हारी मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की अपील

दुर्ग यातायात पुलिस ने रायपुर जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक कुम्हारी मार्ग का प्रयोग न करें। जाम से बचने के लिए अपने क्षेत्र के निर्धारित डायवर्सन मार्ग का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations