विधायी डिजिटल वीथिका का लोकार्पण आज; CM योगी, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद :

त्वरित खबरे :

19 फरवरी 2023

लखनऊ. 20 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र आयोजित होने जा रहा है. यूपी की योगी सरकार 22 फरवरी को अपना बजट पेश करने जा रही है. बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होगा. इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आज यानि रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. वहीं लखनऊ में आज विधानभवन स्थित विधायी डिजिटल वीथिका का आज सीएम योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे. उपमुख्यमंत्री समेत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे.

उपमुख्यमंत्री समेत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, दोनों उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, सुरेश खन्ना,संसदीय कार्यमंत्री, व अखिलेश यादव,नेता प्रतिपक्ष मौजूद रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी विधानभवन स्थित विधायी डिजिटल वीथिका का लोकार्पण करेंगे. दोपहर 12 बजे आज विधानभवन में कार्यक्रम का आयोजन होगा.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा. वहीं राज्य की योगी सरकार 22 फरवरी को बजट पेश करेगी. स्पीकर सतीश महाना द्वारा तय किए गए बजट के कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उच्च और निचले सदन में संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.