दुल्हन ने दूल्हे और ससुरालियों को हलवे में खिलाया नशीला पदार्थ, फिर बेहोश होने के बाद किया ये काम…

त्वरित खबरे :

19 फरवरी 2023

मामला मुजफ्फरनगर जिले के सिखेडा थाना क्षेत्र कास है. गांव नगंला मुबारिकपुर निवासी नीरज का कहना है कि हरिद्वार निवासीगण संजय व अमित ने कुछ दिन पूर्व उसका रिश्ता रुद्वप्रयाग निवासी रेखा के साथ कराया था. रिश्ते पर सहमति होने पर नीरज ने हरिद्वार पहुंचकर रेखा से रस्मो रिवाज के मुताबिक शादी कर ली.

आरोप है कि रेखा ने उसे बताया कि उनके यहां ससुराल में आकर हलवा बनाकर खिलाने की रस्म है. लुटेरी दुल्हन ने खुद ही ससुराल में हलवा बनाया और उसमे नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. ससुराल पक्ष के लोगों के बेहोश पर लुटेरी दुल्हन घर में रखी 1.20 लाख व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई.

सुबह परिवार को होश आया तो घर से जेवरात व नकदी गायब मिली. सिखेडा पुलिस ने जांच केबाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.