राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2022।
विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। विश्व हाथ धुलाई दिवस का आयोजन हाथों की स्वच्छता हेतु विश्वव्यापी एकजुटता विषय के साथ बच्चों, शिक्षकों और समुदाय के बीच प्रभावी हाथ स्वच्छता व्यवहार को और मजबूत करने व बनाए रखना है। 40 सेकंड तक पानी और साबुन से हाथ धोने से कई प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है। कोविड-19 संक्रमण को कम करने तथा स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हाथों की स्वच्छता का महत्व और भी बढ़ गया है। सही तरीके से हाथों की स्वच्छता बनाए रखना संक्रमण से बचाव का सबसे कारगर तरीका है।