कांस्टेबल ने शराब के नशे में छात्र-छात्राओं से की बदतमीजी, भीड़ ने घेरा, एडिशनल डीसीपी ने किया लाइन अटैच

त्वरित खबरे :

14 अक्टुबर 2022 

मध्यप्रदेश में राज्य सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही है, लेकिन राजधानी भोपाल में एक कांस्टेबल के नशे की हालत में छात्र-छात्राओं से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदोरिया ने कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक एमपी नगर थाने में पदस्थ कांस्टेबल प्रशांत तिवारी अपने थाने की सीमा से बाहर जाकर छात्र–छात्रा से बदतमीजी कर रहा था. उसने छात्र से मारपीट कर उसके कपड़े भी उतरवा लिए. जिसके बाद कांस्टेबल को भीड़ ने घेर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कांस्टेबल नशे की हालत होना बताया जा रहा है. घटना की सूचना पुलिस के अधिकारियों की दी गई. जिसके बाद मामला शांत हुआ है. वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदोरिया ने कांस्टेबल प्रशांत तिवारी को लाइन अटैच कर दिया है. मामले की जांच के बाद आगे औऱ भी कार्रवाई हो सकती है. इससे पहले ही शराब के नशे में आरक्षकों का वीडियो वायरल हो चुका है.

बता दें कि एमपी में सीएम शिवराज के निर्देश पर सरकार और पुलिस विभाग नशा मुक्ति अभियान चला रहा है. नशे को जड़ खत्म करने को कवायद की गई है. प्रदेश में लगातार कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन पुलिसकर्मी ही इस तरह की हरकत करेंगे, तो जनता पर इसका विपरीत असर पड़ेगा. इससे पुलिस की छवि भी खराब होगी.