Abortion Pills Distribution : इस कॉलेज ने किया गर्भनिरोधक गोलियां बांटने का ऐलान, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला :

त्वरित खबरे :

14 अक्टुबर  2022

स्कूल और कॉलेजों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है. लेकिन कई बार इसी शिक्षा के मंदिर में कई ऐसे फैसले लिए जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं. हाल ही में एक कॉलेज से कुछ ऐसा ही ऐसा फैसला सामने आया है. जहां लड़कियों के लिए फ्री गर्भनिरोधक गोलियां बांटने का ऐलान किया गया है.

बता दें कि ये पूरा मामला अमेरिका के एक कॉलेज का है. इस कॉलेज में लड़कियों के लिए फ्री गर्भनिरोधक गोलियां बांटने का ऐलान किया गया है. इस फैसले के बाद यह मामला गरम हो गया है कि आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया गया है.

न्यूयॉर्क स्थित बर्नाड गर्ल्स कॉलेज का निर्णय

इसी विरोध की कड़ी में इस कॉलेज ने यह ऐलान किया है. न्यूयॉर्क स्थित बर्नाड गर्ल्स कॉलेज ने यह निर्णय लिया है कि अगले सत्र से इसकी शुरुआत की जाएगी और छात्राओं को गर्भनिरोधक गोलियां बांटी जाएंगी. यह अपने आप में किसी कॉलेज द्वारा लिया गया, ऐसा पहला निर्णय है. इधर इस फैसले की चर्चा शुरू हुई और उधर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में और भी कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई राज्यों ने गर्भपात पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया है. हालांकि अमेरिकी फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पिछले साल ही गर्भपात की शुरुआती स्टेज पर इस्तेमाल होने वाली दशकों पुरानी दवाइयों पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी थी, जिससे यह आसानी से लोगों तक पहुंच जाए. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई राज्यों में हलचल तेज है.