12 अक्टुबर 2022
राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जिला दुर्ग कुम्हारी में आयोजित किया गया था। इसमें राजनांदगांव पुलिस विभाग की महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह रक्षित केंद्र ने 69 किलो वेट कैटेगरी के सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया । वे पांचवी बार छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वूमेन का खिताब हासिल करने में कामयाब रही। प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले से प्रतिश यूनस सीनियर बॉडी वेट 74 किग्रा गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ हर्षित सिंग ढल्ला गोल्ड एवं सिल्वर मेडल, 66 किग्रा, मोहद रेहान जूनियर बॉडी वेट 53 किग्रा गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर ने शुभकामनाएं दी।