महाकाल लोक का लोकार्पण : VVIP हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी, सीएम के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पहुंचे, बोले- सिंधिया परिवार के पूर्वजों ने बनवाया था महाकाल मंदिर

त्वरित खबरे :

11 अक्टूबर 2022

उज्जैन के लिए आज का दिन स्वर्णिम है। आज पीएम मोदी लगभग 6 बजे महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। उससे पहले वहां वीआईपी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। उज्जैन जाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों चर्चा के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए श्रेय लेने पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार के पूर्वजों ने महाकाल मंदिर बनवाया था।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज का दिन पूरे विश्व के लिए खास है, जिस बाबा महाकाल मंदिर का सिंधिया परिवार के पूर्वजों ने बनवाया था। विदेशी आक्रमणों द्वारा भी मंदिर को क्षति ग्रस्त किया गया। 1723 में राणोजी सिंधिया ने इसका पुननिर्माण करवाया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक का उद्घाटन किया जा रहा है। यह हम सब के लिए गौरवान्वित की बात है। हम सब उनके आगमन का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम को इवेंट बताने पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों के लिए हिंदू धर्म का दृष्टिकोण केवल इवेंट होता है। यही तो कांग्रेसियों की कठिनाई है जो आस्तिक आस्था का विषय होता है जो धार्मिक विषय होता है, उससे कांग्रेस पूरी तरीके से कट चुकी है।