आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग चपेट में

त्वरित खबरे :

11 अक्टुबर 2022 

मध्यप्रदेश में इन दिनों फिर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर चल रहा है. विदिशा जिले में खेत पर काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग चपेट में आ गए. जिसमें से दो भाईयों की मौत हो गई है. घटना के बाद से घर और गांव में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक त्योंदा क्षेत्र में कल शाम के समय खेत में फसल कटाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोग घायल हुए हैं. जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए परिजन अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दो भाइयों को मृत घोषित कर दिया. जबकि 4 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बता दें कि सोयाबीन की फसल की कटाई चल रही है. परिवार के कुल 6 लोग कल फसल को थ्रेसर से निकाल रहे थे. तभी शाम को अचानक बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हुई. इसके साथ ही फसल निकाल रहे लोगों के पर बिजली गिर गई. जिसमें 6 लोग झुलस गए. जिसमें से दो भाई शोभाराम और कल्लू आदिवासी की मौत हो गई.