5 अक्टुबर 2022
अगस्त महीने के फ्री राशन का वितरण 6 से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। राशन वितरण व्यवस्था दो माह पिछड़ने की वजह से यह स्थित बनी है।
डीएसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को कुल 35 किलो अनाज में 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल प्रति कार्ड मिलेगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल मिलेगा। गेहूं दो रुपए व चावल तीन रुपए प्रति किलो की रियायती दरों पर मिलेगा। राशन का वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक होगा। आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन पाने वाले कार्डधारकों को वितरण के अंतिम दिन 12 अक्टूबर को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से राशन वितरित किया जाएगा.