4 अक्टुबर 2022
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ की हिंदुत्व छवि को भुनाने में कांग्रेस लगी हुई है. कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि आज तक कमलनाथ की असल जाति तो पता लग नहीं पाई है. अगर हनुमान को दिल में बसाते हैं, तो कांग्रेस रामराज्य को भी स्थापित करती है.
बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि कांग्रेस के 15 महीने की सरकार में बस भ्रष्टाचार और हाहाकार हुआ है. कांग्रेस ने अपनी सरकार में लंका परिचायक दिया है. कमलनाथ ने अभी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आहूति नहीं दी है. शायद राहुल गांधी ईसाई मिशनरी इलाकों में जा रहे. कमलनाथ की जाति पता लगेगी तो वो दुनिया का 8वां अजूबा होगा.

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि हनुमान के दिल में श्रीसीता राम हैं, तो कमलनाथ के दिल में हनुमान. कमलनाथ के हनुमान चालीसा पाठ से लेकर प्रतिमा स्थापना का पोस्ट किया है. कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार हिंदुत्ववादी पोस्ट बढ़ रहे हैं. लंबे समय से दोनों ही पार्टियां महाकाल प्रोजेक्ट की देन का दावा करती आ रही है.