राजनांदगांव शहर उपाध्यक्ष निर्वाचित : पार्षद ऋषि शास्त्री

त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 2 अक्टुबर 2022

पार्षद ऋषि शास्त्री के जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जमकर जश्न मना।

इंडियन यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया। राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष के लिए गुरबेज सिंह माखीजा ऐनी ने जोरदार जीत दर्ज की है। वहीं राजनांदगांव ग्रामीण से संदीप सिंह जिलाध्यक्ष का चुनाव जीते हैं। नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी अलग-अलग जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। केसीजी से गुलशन तिवारी जीतकर जिलाध्यक्ष बने हैं, वहीं एमएमसी से मनीष निर्मल ने जिलाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया है।

इसके अलावा चार विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी चुनाव हुए थे। जिसमें डोंगरगढ़ विधानसभा के लिए सौरभ वैष्णव, मोहल-मानपुर के लिए नितिन लोनहारे, डोंगरगांव विधानसभा अध्यक्ष के लिए कमलेश साहू और खुज्जी से देव पंद्रो ने जीत दर्ज की है। शेष पदों के लिए भी प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष के लिए 4 उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए हैं। इनमें पार्षद ऋषि शास्त्री, एैफाज खान, पायल बारामते, खेमू कुंजाम शामिल हैं।