युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में महापौर हेमा देशमुख का बजा डंका तीन जिला उपाध्यक्ष, चार जिला महासचिव सहित मानव देशमुख ने जमाया प्रदेश महासचिव पद पर कब्जा

त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 2 अक्टुबर 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के कारण कांग्रेस संगठन के हर स्तर के चुनाव अति महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं खास करके तब जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अब आगामी सत्ता हासिल करने की कवायद में देशव्यापी विधानसभा वार भेंट मुलाकात का कार्यक्रम जारी रखे हुए हैं वही राष्ट्रीय नेतृत्व का चुनाव का नामांकन दाखिल हो चुका है। राजनांदगांव में महापौर हेमा देशमुख गुटका दबदबा नजर आ रहा है जिसमें नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष बने सक्रिय  पार्षद ऋषि शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष  बने  ऐफज़ खान,  जिला उपाध्यक्ष  बनी पायल बरामते  , जिला महासचिव सोमनी से नितेश अग्रवाल बने, जिला महासचिव टेडेसारा से चंद्रकांत पप्पू साहू बने, जिला माहसचिव बने सुनील कोठारी  एवं शीतल बघेल  जिला महासचिव के पद पर निर्वाचित होकर महापौर हेमा देशमुख ने विधानसभा चुनाव के पहले ही अपनी फौज खड़ी कर दी  है उस के माध्यम से यह संकेत भी देने का प्रयास की राजनांदगांव की राजनीति में हेमा देशमुख महापौर अपने सांगठनिक सक्रियता और चातुर्ययता के बूते आगे की जंग के लिए तैयार नजर आ रही है देखना यह है कि अब राजनीति में किसके पासे कब किस ओर हो जाते हैं इसकी भी संभावनाओं को नजरअंदाज किया जाना उचित नहीं होगा।