1 अक्टूबर 2022
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलिहापुरी निवासी सुश्री यामिनी वर्मा ने एम्स एमएससी नर्सिंग भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया में 66वां रैंग प्राप्त किया है। उनके पिता टोमन सिंह वर्मा और माता श्रीमती रहीमत वर्मा कृषक है। सुश्री यामिनी एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई एम्स रायपुर से करेंगी। सुश्री यामिनी ने कहा कि उनकी सफलता में मेहनत के साथ ही परिवार व शिक्षक का आशीर्वाद एवं मित्रों विशेष सहयोग है।