राजनांदगांव 30 सितम्बर 2022।
भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा स्वायत्त निकाय मौलाना आजाद एजुकेशन फाउन्डेशन द्वारा शैक्षणिक रूप से पिछड़े अल्पसंख्यकों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान छात्राओं को बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना स्थापित किया गया है। बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन एवं वैरिफिकेशन का किया जा रहा है। बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए 30 सितम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सत्यापन 16 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।