राजस्व ग्राम एटमेटा के अभिलेख निर्माण की कार्रवाई की जा रही

त्वरित खबरे : प्रविष्टि के संबंध में 13 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

राजनांदगांव 30 सितम्बर 2022।

 छुरिया तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल कल्लूबंजारी के पटवारी हल्का नंबर 29 के राजस्व ग्राम एटमेटा के अभिलेख निर्माण की कार्रवाई की जा रही है। ग्राम एटमेटा का अधिकार अभिलेख, खसरा पांचसाला, निस्तार पत्रक एवं नक्शा तैयार कर लिया गया है। जिसका प्रारंभिक प्रकाशन 28 सितम्बर 2022 को ग्राम एटमेटा में कर दिया गया है। जिसका निरीक्षण तहसीलदार छुरिया के न्यायालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय में किया जा सकता है। यदि अभिलेख में की गई प्रविष्टि के संबंध में आपत्ति होने पर 13 अक्टूबर 2022 तक प्राधिकृत अधिकारी एवं तहसीलदार छुरिया के समक्ष उपस्थित होकर अथवा तहसील द्वारा नियुक्त कर्मचारी को दस्तावेज सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्ति प्रस्तुत नहीं होने पर अभिलेख में की गई प्रविष्टि स्वीकार कर ली जाएगी।