राजनांदगांव : आज गंज लाइन में जगराता कार्यक्रम

त्वरित खबरे :

29 सितंबर 2022

राजनांदगांव। गंज लाईन दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व पर विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना हर्षाेल्लास के साथ की गई। समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि इस साल माताजी की मूर्ति की स्थापना के दो दशक होने पर बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सदस्यों के अलावा मोहल्लेवासी शामिल हुए। इसी कड़ी में इस साल मातारानी का जगराता कार्यक्रम कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसमें प्रसिद्ध शंकर भोला भंडारी गायक कलाकार मास्टर सुनील सिहोर का कार्यक्रम कराने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि भजन सम्राट सुनील सिहोर देवकर वाले का जगराता कार्यक्रम कल 29 सितंबर को रात्रि 8 बजे से आरंभ है। उन्होंने बताया कि माताजी के भजनों के  साथ-साथ माता के विभिन्न स्वरूपों को  झांकी के माध्यम से प्रस्तुति दी  जाएगी, जो कि भक्तजनों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि जगराता में  महिलाओं के बैठने की विशेष  व्यवस्था की गई है। जगराता में आए श्रद्धालुओं के लिए आयोजन समिति द्वारा जलपान की व्यवस्था रखी गई है।